
Rajasthan: बेटे की हुई मौत, सास ने बहू को बनाया लेक्चरर, धूमधाम से करवाई दूसरी शादी
AajTak
सास हो तो ऐसी, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे. आमतौर पर आपने सास और बहू के झगडे की खबरें सुनी होंगी. लेकिन राजस्थान में एक सरकारी टीचर ने अपनी विधवा बहू की दूसरी शादी करवाकर मिसाल पेश की है. फतेहपुर शेखावटी की रहने वाली टीचर कमला देवी के छोटे बेटे शुभम की शादी 25 मई 2016 में हुई थी. शादी के बाद शुभम MBBS की पढ़ाई करने के लिए किर्गीस्तान चला गया. वहां नवंबर 2016 में उसकी ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई. इसके बाद कमला देवी ने बहू सुनीता की हिम्मत बढ़ाई और उसे पढ़ा-लिखाकर ग्रेड-1 की लेक्चरर बनाया. अब 5 साल बाद कमला देवी ने सुनीता की दूसरी शादी अपनी बेटी की तरह धूमधाम से की.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











