
Rajasthan: पति के सामने पत्नी से रेप की कोशिश, विरोध करने पर डीजल डालकर पैर में लगा दी आग
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में चार बदमाशों ने पति के सामने ही पत्नी से रेप की कोशिश की. दुष्कर्म का विरोध करने पर पति को बेरहमी से पीटा. इतनी ही नहीं बदमाशों ने महिला के पति के पैरों पर डीजल डालकर जला दिए.
Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जब कैला देवी झील का बाड़ा के लक्की मेला में 9 अप्रैल की देर रात पति-पत्नी अपने गांव से दुकान पर पिता को खाना देने के लिए जा रहे थे. तभी वहां रास्ते में चार बदमाशों ने पत्नी को पकड़ कर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की.
जब पति ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दी और उसके पैरों को डीजल डाल कर आग लगा दी. मामला बयाना थाना इलाके का है, जहां कैला देवी झील का बाड़ा में लक्की मेला चल रहा है. मेले में पीड़ित पति के पिता ने गन्ना के जूस की दुकान लगा रखी है. पति-पत्नी दोनों पिता को दुकान पर खाना देने के लिए जा रहे थे.
इस दौरान रास्ते में चार बदमाश मिले जिन्होंने पत्नी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश शुरू कर दी थी. लेकिन अपनी पत्नी को बचाने के लिए जब पति ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे बेहरमी से पीटा. इतना ही नहीं बदमाशों ने डीजल डालकर पति के पैरों को आग लगा कर जला डाला.
जानकारी के मुताबिक, बयाना थाना इलाके में झील का बाड़ा के पास गांव नगला खुश प्रेम स्थित है, जहां के निवासी पीड़ित पति-पत्नी कि बदमाशों ने जमकर मारपीट कर दी थी.
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुर ने लक्की मेले में जूस की दुकान खोल रखी है. वह अपने पति के साथ ससुर को खाना देने के लिए जा रही थी. तभी रास्ते में चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश शुरू कर दी थी. जब पति ने उसको बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने हमारे साथ जमकर मारपीट की और पति के पैरों को डीजल डाल कर आग लगा दी.’
वहीं, पीड़ित पति के मुताबिक, वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर पिता को खाना देने के लिए जा रहा था. तभी बदमाशों ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया और फिर उससे अश्लील हरकत करना शुरू कर दी थी. जब उसने बदमाशों का विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट की और डीजल डाल कर उसके पैरों को जला दिया.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




