
Rajasthan: कोटा में NEET की तैयारी कर रहे 16 साल के छात्र ने की खुदकुशी, 4 महीने में 13 बच्चों ने दी जान
AajTak
राजस्थान के कोटा शहर के जवाहर नगर थाना इलाके के तलवंडी में नीट एग्जाम की तैयार कर रहे एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम इकबाल है, जो कि बिहार का रहने वाला था. 20 दिन पहले ही कोटा आया था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
राजस्थान के कोटा शहर के जवाहर नगर थाना इलाके के तलवंडी में नीट एग्जाम की तैयार कर रहे एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम इकबाल है, जो कि बिहार का रहने वाला था. 20 दिन पहले ही कोटा आया था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के चाचा आसिफ के मुताबिक, 16 साल का इकबाल 20 दिन पहले नीट की तैयारी करने बिहार से कोटा आया था. 27 अप्रैल की रात को इकबाल से बात हुई थी. उसने सबकुछ ठीक बताया था. उसने कहा था, ''मैं अभी पढ़ाई कर रहा हूं. आपसे बाद में बात करता हूं.'' इसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया.
बताया जा रहा है कि इकबाल 11वीं क्लास का छात्र था. बिहार के दतिया जिला के दरियापुर गांव से कोटा आया था. उसके परिजनों ने कोटा शहर के तलवंडी इलाके में कमरा दिलवाया था. लेकिन उसकी मौत ने सबको हैरान कर दिया है. अभी तक खुदकुशी के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. परिजनों से भी पूछताछ हो रही है.
बताते चलें कि राजस्थान के कोटा को कोचिंग हब के रूप में जाना जाता है. यहां छात्रों की आत्महत्याओं की बढ़ती संख्या ने कोचिंग उद्योग और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है. छात्रों पर बढ़ते मानसिक और शैक्षणिक दबाव को कम करने के लिए कोचिंग संस्थानों, माता-पिता और प्रशासन को मिलकर समाधान तलाशने की कोशिश की जा रही है.
ये घटनाएं शिक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की गंभीर आवश्यकता को दर्शाती हैं. बीते चार महीने में यहां खुदकुशी के 13 मामले सामने आ चुके हैं. साल 2024 में कोटा में कुल 19 छात्रों ने सुसाइड किया था. साल 2023 में 29 छात्रों के आत्महत्या के मामले सामने आए थे. इन मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए हैं.
इसके लिए हॉस्टल के कमरों में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाई गई हैं. इसके अलावा छात्रों के लिए एक हेल्प्लाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिससे छात्र अपने किसी भी परेशानी के लिए प्रशासन से बात कर सकते हैं. इसके बावजूद यहां खुदकुशी के मामले रुकने के नाम ही नहीं ले रहे हैं. यही वजह है कि अब लोग अपने बच्चे यहां से भेजने से बच रहे हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






