
Railway Employee Bonus: चेक करते रहें अपना बैंक अकाउंट, दिवाली से पहले मिल सकता है बोनस!
AajTak
सरकार दिवाली से पहले बोनस देने पर विचार कर रही है. अगर बोनस दिया जाता है तो करीब 11 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. सीधे उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.
रेलवे कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है. केंद्रीय मंत्रिमंडल दिवाली से पहले इन कर्मचारियों के अकाउंट में बोनस भेजने पर विचार कर रही है. सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल अपनी आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है.
पिछले साल करीब 11 लाख कर्मचारियों को यह भुगतान मिला था, जिससे न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि देश भर में त्योहारी सीजन में खर्च भी बढ़ा दिया. इस साल भी इसी तरह की घोषणा का भी उतना ही असर होने की उम्मीद है.
इस महीने की शुरुआत में, कई रेलवे महासंघों ने दशहरा से पहले हर साल कर्मचारियों को दिए जाने वाले उत्पादकता से जुड़े बोनस में बढ़ोतरी और आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की थी.
बोनस बढ़ाने की भी मांग भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (IREF) ने कहा कि उत्पादकता से जुड़े बोनस का न्यूनतम भुगतान छठे वेतन आयोग के न्यूनतम वेतन ₹7,000 प्रति माह के आधार पर किया जा रहा है. आईआरईएफ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, जो रेलवे कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग के न्यूनतम वेतन के आधार पर उत्पादकता से जुड़ा बोनस देना 'सरासर अन्याय' है. अखिल भारतीय रेलवेमैन फेडरेशन (AIRF) ने भी उत्पादकता से जुड़े बोनस में वृद्धि की मांग की और कहा कि इसकी गणना के लिए 7,000 रुपये की मासिक सीमा को जारी रखना 'पूरी तरह से अनुचित' है और इसे तत्काल वर्तमान वेतन के साथ जोड़ना चाहिए.
घरेलू खपत बढ़ाने पर फोकस बोनस देने की उम्मीद वाली यह खबर ऐसे समय में आई है, जब सरकार ने जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया है. जिससे सरकार उद्देश्य साफ है कि वह देश में खर्च को और ज्यादा बढ़ाना चाहती है. खुदरा विक्रेता और व्यवसाय त्यौहारी सीजन के दौरान मजबूत मांग की भी उम्मीद कर रहे हैं. ऐसे में रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने से घरेलू खपत को सीधा बढ़ावा मिल सकता है. लोग सरकार की ओर से मिले राहत से जमकर खरीदारी कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











