
Rahul Gandhi दोबारा बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष? प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया यह जवाब
AajTak
यूपी में विधानसभा चुनाव के आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. एक तरफ जहां भाजपा अपने धर्म और विकास की रणनीति पर कायम है, तो वहीं कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे से अपना चुनावी कैंपेन कर रही है. इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आजतक से एक्सक्लूसिव बात में कहा कि कांग्रेस के प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए जो भी खड़ा होना चाहता है उसका स्वागत है. कांग्रेस प्रेसिडेंट का ये चुनाव बिल्कुल फेयर तरीके से होगा. अगर राहुल गांधी ये चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे तो वो कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे. देखें ये वीडियो.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










