
Rafale deal: दाढ़ी में एक नहीं कई तिनके...राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा, कहा- चुप्पी तोड़ें
AajTak
कांग्रेस नेता ने कहा कि हिम्मत है तो प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और इन सवालों का जवाब दें, फिर 2024 की बात करें. 2021 तक आपने जो कांड किए हैं उसका जवाब दीजिए. तमाम हथकंडे अपनाने दीजिए, अगर इनको दाढ़ी अच्छी नहीं लगती तो उनकी पार्टी का इंटरनल मैटर है. उनकी दाढ़ी में देश को रुचि नहीं है, देश की रुचि है कि 3 गुना कीमत पर जहाज क्यों खरीदे गए.
राफेल डील को लेकर फ्रांस में जांच के आदेश के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है. कांग्रेस ने केंद्र की मोदी पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने इस मामले की JPC जांच की मांग कर दी है. उन्होंने तंज कसते हुए 'चोर की दाढ़ी…' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है. राफेल डील पर रविवार को कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि सिर्फ एक नारा JPC जाँच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है?More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












