
Rafael Nadal नडाल के पास है 30 करोड़ की हवेली, 45 Cr का यॉट, जीते हैं ऐसी लाइफ
AajTak
स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने 30 जनवरी को एक नया इतिहास रच दिया. उन्होंने साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम कर लिया. इसी के साथ वे सबसे ज्यादा 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. नडाल टेनिस कोर्ट में जितने खतरनाक प्लेयर हैं, कोर्ट से बाहर उतनी ही लग्ज़री लाइफ भी जीते हैं. वे जिस हवेली में रहते हैं, उसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है. यह हवेली नडाल ने साल 2013 में बनवाई थी. नडाल करीब 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












