
Raebareli: चलती कार में घोंटा 8 साल पुरानी प्रेमिका का गला, मुठभेड़ के बाद अरेस्ट
AajTak
प्रेमिका की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमी और उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. सिराज का सलमा नाम की लड़की से पिछले आठ सालों से प्रेम संबंध चला रहा था. लेकिन सिराज के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी. लेकिन यह सलमा अपने प्रेमी सिराज पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी. जिसके बाद उसने चलती कार में प्रेमिका की हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक शख्स ने गला दबाकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. इसके बाद लाश को कुएं में फेंक दिया, इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया था. हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी. मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी गांव में छुपे हैं. इस के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी. जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी. फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
थाना कोतवाली नगर के बरईपुर के रहने वाले सिराज का सलमा नाम की लड़की से पिछले आठ सालों से प्रेम संबंध चला रहा था. लेकिन सिराज के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी. लेकिन यह सलमा को नागवार गुजरी और वह सिराज पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाती रही. इससे परेशान होकर सिराज ने अपने चचेरे भाई मोहर्रम अली के साथ मिलकर सलमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. बीते 31 दिसंबर को सिराज अली ने सलमा को घूमने के बहाने से बुलाया और चलती गाड़ी में रस्सी से उसका गला घोंट दिया. फिर लाश को हसनपुर स्थित एक कुएं में फेंक कर फरार हो गए.
इस मामले पर एसओजी प्रभारी प्रवीण गौतम व बछरांवा पुलिस SHO नारायण कुशवाहा ने बताया कि मुठभेड़ में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











