
Radhe Shyam: पूजा हेगड़े से नाराज हैं प्रभास! प्रोड्यूसर्स ने बताया क्या है सच
AajTak
चर्चा थी कि प्रभास फिल्म के सेट पर पूजा के गैर पेशेवर बर्ताव के कारण खफा थे. कहा जा रहा था कि वे पूजा के एटीट्यूड और देर से आने की आदत के कारण नाराज थे और एक्ट्रेस से बात नहीं कर रहे थे. फिल्म के हीरो और हीरोइन के बीच ऐसी तनातनी की खबर ने फैंस को झटका दिया था.
साउथ सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही कृष्ण जन्माष्टमी पर फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया पोस्टर रिलीज किया था. पोस्टर में प्रभास और पूजा की रोमांटिक जोड़ी किसी का भी दिल जीत लेगी. लेकिन रील लाइफ के इस कपल की रियल लाइफ में अनबन की चर्चा है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












