
Queen Elizabeth Funeral: महारानी के अंतिम दर्शन के लिए लंदन में भारी भीड़, देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट
AajTak
लंदन आज दुनिया भर की निगाह में बसा हुआ है. दुनिया भर के राष्ट्रप्रमुख, राजा महाराजा आज लंदन का रुख कर रहे हैं. लंदन की सड़कों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ा है, क्योंकि अब से चंद घंटे बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार शुरु होगा. महारानी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. एजिलाबेथ द्वितीय सत्तर साल तक शाही गद्दी पर महारानी बनकर रहीं. सत्तर साल में उन्होंने कई प्रधानमंत्री देखे, कई राष्ट्रपति भी मगर उनके सर पर सजा महारानी का मुकुट वैसा ही चमकता दमकता रहा. 8 सितंबर को महारानी की मौत हुई और अब सोमवार को उनका भव्य तरीके से अंतिम संस्कार किया जाना है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










