
Qualcomm का सबसे पावरफुल प्रोसेसर लॉन्च, Android फोन्स की बढ़ेगी पावर, ऐपल को देगा चुनौती
AajTak
प्रोसेसर की बात आती है, तो एंड्रॉयड स्मार्टफोन बायर्स की पहली पसंद क्वालकॉम का Snapdragon होता है. सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्रांड के फ्लैगशिप मॉडल में आपको Snapdragon का ही लेटेस्ट प्रोसेसर मिलेगा. कंपनी ने इस सीरीज का अगला प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 लॉन्च कर दिया है, जो आने वाले दिनों में लगभग सभी एंड्रॉयड फ्लैगशिप में दिखेगा.
Qualcomm ने भारत में अपना सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 है. इसकी मदद से मोबाइल में एडवांस्ड कैमरा फीचर, ऑन-डिवाइस AI, बेहतर पावर एफिसिएंसी और अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी. OnePlus, Realme, Xiaomi और iQOO के स्मार्टफोन में ये प्रोसेसर जल्द ही नजर आएगा.
कंपनी ने बताया है कि यह दुनिया का पहला मोबाइल प्रोसेसर है, जो एडवांस्ड प्रोफेशनल वीडियो (APV) सपोर्ट करता है. यह आपको प्रोफेशनल ग्रेड की फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस और रिजल्ट देगा.
फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्रैगन फ्यूजन कंप्यूटशनल इमेजिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसको Arcsoft के साथ तैयार किया है. यह एक AI बेस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी है.
Snapdragon 8 Elite Gen 5 में AI को लेकर भी फोकस किया है. मोबाइल को AI रेडी डिवाइस बनाने के लिए इसमें नया Hexagon NPU दिया है, जो 37 परसेंट फास्ट है. यह ऑन-डिवाइस LLM को सपोर्ट करता है. इसमें कई बड़े AI मॉडल को भी ऑपरेट किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro को टक्कर देगा Xiaomi 17 Pro, दो स्क्रीन के साथ मिलेंगे 50MP के चार कैमरे
Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 में गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर करने की कोशिश की है. इसमें Unreal Engine 5 भी दिया है. गेमिंग के दौरान यह पावर एफिसिएंसी का भी ध्यान रखेगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









