
Quad Summit: रूस से दोस्ती, अमेरिका से याराना और चीन की घुड़की...PM Modi का बड़ा इम्तिहान
AajTak
QUAD समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान रवाना हो गए हैं. वे कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं. कोरोना से लेकर अर्थव्यवस्था तक, कई मुद्दों पर बात होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वॉड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान में दो दिवसीय दौरा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री इस दौरे में करीब 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और साथ ही साथ कई बड़ी मुलाकातें भी करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया के पीएम से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वे जापान के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करने वाले हैं. पीएम का यह दौरा राजनीतिक और कूटनीतिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है.
इस बारे में एम्बेसडर रह चुके अनिल त्रिगुणायत का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सभी लहजे से बहुत ही महत्वपूर्ण है. यह दौरा दूसरे देशों से रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. साथ ही साथ इस समिट में द्विपक्षीय मुलालतों में बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी.
किन मुद्दों पर होगा मंथन?
त्रिगुणायत कहते हैं कि इस समिट में टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट चेंज, विकास और वैक्सीन जैसे मुद्दों पर चर्चाएं होंगी. इस पूरी चर्चा में सबसे पहले पुराने कोर्ट समिट पर कितनी प्रगति हुई, इस बात पर भी चर्चा की जाएगी. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी साझेदारी और दूसरे देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा कोट समिट में जलवायु परिवर्तन और बढ़ते इंधन की चुनौती से कैसे लड़ना जैसे मुद्दों पर भी मंथन होगा.
क्वॉड देशों के बीच तकनीक को लेकर किस तरह से विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है यह भी चर्चा का विषय होगा. इस चर्चा में बायोटेक्नोलॉजी से लेकर साइबरसिक्योरिटी तक जैसे विषय शामिल होंगे. साथ ही इस बात पर भी जोर दिया जाएगा कि क्वॉड देशों को हाईटेक किस तरह से बनाया जा सकता है.
पिछले 2 सालों में पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट से गुजरा है. ऐसे में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में साझेदारी भी एक महत्वपूर्ण विषय होगा. इसमें कोरोना वैक्सीन से लेकर आर्थिक संकटों से किस तरह उभरा जाए इस पर भी बातचीत होगी.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









