
Quad नेताओं ने जारी किया संयुक्त बयान, दक्षिण चीन सागर में डराने-धमकाने वाले युद्धाभ्यासों पर जताई गंभीर चिंता
AajTak
क्वाड नेताओं के संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है, 'हम पूर्वी और दक्षिण चीन सागर की स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं. हम विवादित विशेषताओं के सैन्यीकरण और दक्षिण चीन सागर में बलपूर्वक और डराने-धमकाने वाले युद्धाभ्यासों के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करना जारी रखते हैं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शनिवार को अमोरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में आयोजित 4वें क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में मुलाकात की. इस दौरान इन वैश्विक नेताओं ने दक्षिण चीन सागर में जबरदस्ती और खौफ पैदा करने वाली गतिविधियों के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की.
क्वाड की संयुक्त घोषणा में, अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं ने एक सुर में अन्य देशों की अपतटीय संसाधन दोहन गतिविधियों को बाधित करने के प्रयासों का विरोध किया. इसमें कहा गया कि समुद्री विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार हल किया जाना चाहिए.
चीन को भी संदेश
क्वाड विलमिंगटन घोषणा में कहा गया, "हम पूर्वी और दक्षिण चीन सागर की स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं. हम विवादित विशेषताओं के सैन्यीकरण और दक्षिण चीन सागर में बलपूर्वक और डराने-धमकाने वाले युद्धाभ्यासों के बारे में अपनी गंभीर चिंता फिर से व्यक्त करते हैं. हम खतरनाक युद्धाभ्यासों के बढ़ते उपयोग सहित तट रक्षक और समुद्री मिलिशिया जहाजों के खतरनाक उपयोग की निंदा करते हैं. हम अन्य देशों की अपतटीय संसाधन दोहन गतिविधियों को बाधित करने के प्रयासों का भी विरोध करते हैं. हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि समुद्री विवादों को शांतिपूर्वक और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार हल किया जाना चाहिए, जैसा कि UNCLOS में परिलक्षित होता है.'
यह भी पढ़ें: 'क्या नवंबर में चुनाव के बाद भी रहेगा क्वाड?', बाइडेन ने PM मोदी के कंधे पर हाथ रखकर दिया ये जवाब
नेताओं ने जोर देकर कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के रखरखाव के साथ-साथ संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान किया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय कानून को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. घोषणापत्र में कहा गया है, "हम अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन के महत्व पर बल देते हैं, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) में परिलक्षित समुद्री कानून, ताकि समुद्री दावों सहित वैश्विक समुद्री नियम-आधारित व्यवस्था के सामने आ रही चुनौतियों से निपटा जा सके."

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










