
QR Code स्कैन करते समय रहें सावधान! एक गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली, जानें क्या है ये स्कैम
AajTak
QR Code Scam भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसको स्कैन करते ही आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाएंगे. QR Code Scam नया नहीं है. OLX पर भी कई बार लोगों इस स्कैम का शिकार हो जाते हैं. इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Online Scam काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वजह से लोगों को हमेशा सावधान रहने के लिए कहा जाता है. अभी QR Code Scam भी चल रहा है. इससे आप जैसे ही QR Code स्कैन करेंगे आपके पैसे स्कैमर्स के अकाउंट में पहुंच जाएंगे. पहले भी कई सिक्योरिटी रिसर्च फर्म इसको लेकर रिपोर्ट कर चुके हैं.
QR Code Scam नया नहीं है. OLX पर भी कई बार लोगों इस स्कैम का शिकार हो जाते हैं. हाल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि एक महिला ने OLX पर कुछ प्रोडक्ट को बेचने के लिए लिस्ट किया था. उसे खरीदने के लिए स्कैमर ने मैसेज किया.
वो लिस्टेड प्राइस पर ही प्रोडक्ट को खरीदने के लिए तैयार था. इसके बाद उसने वॉट्सऐप पर महिला को QR कोड सेंड किया. स्कैमर का दावा था वो महिला को पेमेंट करना चाहता है. पेमेंट रिसीव करने के लिए PhonePe या GPay से कोड को स्कैन करें और UPI पिन एंटर करें.
QR Code स्कैन करते समय रहें सावधान
ऐसा करते ही महिला के अकाउंट से पैसे कट गए. जिसको लेकर साइबर क्राइम में रिपोर्ट किया गया. इसके अलावा QR Code को लेकर एक और स्कैम किया जाता है. जहां स्कैमर पब्लिक प्लेस पर जैसे पेट्रोल पंप या शॉप में लगे QR Code को अपने QR Code से बदल देते हैं.
ऐसे में पेमेंट करने पर स्कैमर के अकाउंट में पैसे चले जाते हैं. इसके बारे में काफी बाद में पता चलता है. इस वजह से किसी को शॉप पर पेमेंट करते समय जब आप QR Code स्कैन करें तो एक बार वेरिफाइड नाम को लेकर दुकानदार से जरूर कन्फर्म कर लें.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









