
PWD के इंजीनियर ने ली रिश्वत, ACB ने मारा छापा... लॉकर से मिला इतना कैश और सोना
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले (Maharashtra Aurangabad) में PWD इंजीनियर एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. इसके बाद ACB की टीम ने उसके घर पर छामा मार दिया. तलाशी में PWD इंजीनियर के लॉकर से 27 लाख रुपये से अधिक कैश व सोना बरामद हुआ है.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में लोक निर्माण विभाग ((PWD) के एक इंजीनियर के पास से 855 ग्राम सोना और 27 लाख रुपये से अधिक कैश जब्त किया है. दरअसल यह इंजीनियर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. इसके बाद ACB ने उसके यहां छापा मार दिया. यह जानकारी विभागीय अधिकारी ने गुरुवार को दी.
एजेंसी के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के सेक्शन इंजीनियर 52 वर्षीय संजय राजाराम पाटिल को एसीबी ने 12 मार्च को एक ठेकेदार से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया था. उन्होंने कहा कि एसीबी ने बाद में उसी दिन पाटिल के घर पर छापेमारी कर दी और 1.63 लाख रुपये और 183 ग्राम सोना जब्त किया.
यह भी पढ़ें: मुंबईः इनकम टैक्स विभाग के 12 जगहों पर ताबड़तोड़ छापे, आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल पर भी कसा शिकंजा
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक अभियान के दौरान एसीबी (Anti Corruption Bureau) ने आरोपी अधिकारी के बैंक लॉकर की तलाशी ली. एसीबी की टीम को इस दौरान इंजीनियर के बैंक लॉकर से 672 ग्राम सोना और 26 लाख रुपये नकद बरामद हुए. औरंगाबाद के एसीबी अधीक्षक राहुल खाड़े ने कहा कि एसीबी ने कुल मिलाकर 855 ग्राम सोना और 27 लाख रुपये से अधिक कैश जब्त किया है. इंजीनियर पाटिल एसीबी के रडार पर तब आया, जब उसने एक ठेकेदार से बिल मंजूर करने के लिए कथित तौर पर 1.25 लाख रुपये मांगे. इसके बाद इंजीनियर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











