
Pushpa फिल्म की टेक्निक का यूज, तस्करी के लिए बनवाया खास टैंकर, नदी में बहाई कीमती लकड़ी
AajTak
पुष्पा फिल्म में नायक अलग-अलग तरीकों से तस्करी करता नजर आता है. कुछ वैसे ही तरीके से मध्य प्रदेश में तस्करी करने के दो मामले सामने आए हैं. एक मामले में 4.50 लाख का डोडाचूरा जब्त किया गया, तो वहीं दूसरे में सागौन के कीमती 52 गठ्ठे बरामद किए गए हैं.
साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा' में जिस तरह से चंदन की तस्करी करते हुए दिखाया गया है, कुछ उसी तरह जंगल से कीमती लकड़ी और मादक पदार्थों की तस्करी करने के दो मामले सामने आए हैं. एक मामले में पानी के टैंकर में जगह बनाकर मादक पदार्थ की स्मगलिंग की जा रही थी. दूसरे मामले में कीमती सागौन की लकड़ी को नदी में बहाकर ले जाया जा रहा था.
पहला मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर का है. यहां पुलिस ने पानी के टैंकर के जरिए डोडा-चूरा की तस्करी करने वालों को गिरफ्त में लिया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाटाराम कयामपुर से होते हुए कुंताखेड़ी की ओर एक पानी का टैंकर जा रहा है जिसमें डोडाचूरा भरा हुआ है. पुलिस ने टिप के आधार पर टैंकर सहित आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी मुबारिक ने बताया कि वह कुन्ताखेड़ी में रहने वाले दशरथ पिता भेरूलाल गुर्जर को डोडाचूरा देने जा रहा था.
दशरथ ने ही स्पेशल पानी का टैंकर तैयार करवाया था. टैंकर के अंदर डोडा-चूरा की तस्करी करने के लिए दो चैंबर बनवाए गए थे. एक हिस्से में पानी और दूसरे हिस्से में डोडाचूरा के लिए जगह बनाई गई है. टैंकर के पीछे एक पानी की नल भी लगाया गया था जिससे किसी को शक नहीं हो. नल के पानी निकलने की व्यवस्था भी की गई थी.
4.50 लाख का डोडा-चूरा जब्त
पुलिस ने आरोपी से 3 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया गया. जब्त किए गए माल की कीमत 4.50 लाख बताई गई है. वहीं, 12 लाख की कीमत का ट्रैक्टर और टैंकर भी जब्त किया है. आरोपीयों के खिलाफ मंदसौर के थाना सीतामऊ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मुबारिक के अन्य साथियों की तलाश कर रही है.
सागौन की नदी के जरिए तस्करी

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






