
Punjab: वोटिंग के बीच बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो BJP से करेंगे गठबंधन
AajTak
अकाली दल के नेता गुरबचन सिंह ने भी संकेत दिया है कि अगर पार्टी के पास संख्या कम होती है तो वह भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं. गुरबचन सिंह गुरदासपुर सीट से SAD प्रत्याशी हैं.
Punjab poll: पंजाब में आज (20 फरवरी) विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. इस बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी (BSP) गठबंधन सत्ता में आती है तो पार्टी चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करने का फैसला करेगी. इस बार बिक्रम सिंह मजीठिया मजीठा और अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं. अमृतसर पूर्व सीट से उनकी टक्कर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











