
Pune: शादी का झांसा देकर 3.16 करोड़ की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुई साजिश, दिल्ली-हरियाणा सीमा से 3 गिरफ्तार
AajTak
पुणे में एक शिक्षित युवती से शादी का झांसा देकर 3.16 करोड़ रुपये की ठगी की गई. आरोपी मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क में आए थे. युवती ने 81 बैंक खातों में पैसे भेजे. पिंपरी-चिंचवड़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को दिल्ली-हरियाणा सीमा से गिरफ्तार किया. मामले में 300 से ज्यादा खातों की जांच की जा चुकी है.
पुणे में एक उच्च शिक्षित युवती से शादी के नाम पर 3.16 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पिंपरी-चिंचवड़ साइबर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रंजीत मुन्नालाल यादव, सिकंदर मुन्ना खान और बबलू रघुवीर यादव हैं.
यह ठगी मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुई, जहां युवती की पहचान एक कथित युवक से हुई. आरोपी ने खुद को विदेश में एक नामी कंपनी का सीईओ बताया. व्हाट्सएप कॉल्स और बातचीत के जरिए दोनों करीब आए और शादी का फैसला लिया. इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती से बीमारी और कर्ज चुकाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिए.
शादी के नाम पर 3.16 करोड़ रुपये की ठगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता ने 2023 से 2024 के बीच अलग-अलग 81 बैंक खातों में पैसे भेजे. इनमें से 11 खाते एक ही पते पर थे. साइबर पुलिस ने अब तक 300 से 400 बैंक खातों की जांच की है.
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी
गिरफ्तार आरोपी इंस्टाग्राम कॉल के जरिए मुख्य ठग के संपर्क में थे और नकद निकासी में मदद करते थे. बबलू नाम के आरोपी एटीएम से पैसे निकाल कर अज्ञात मुख्य आरोपी को देता था. यह कार्रवाई साइबर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाले और प्रवीण स्वामी की टीम द्वारा की गई. इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को दिल्ली-हरियाणा सीमा से गिरफ्तार किया. अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











