
Puducherry Express Derail: माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच रेल हादसा, 3 डिब्बे पटरी से उतरे
AajTak
मुंबई के माटुंगा स्टेशन पर शुक्रवार रात पुडुचेरी एक्सप्रेस (11005) के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. पटरी से उतरने के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. जीआरपी मुंबई के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर फंसे हुए यात्रियों के लिए सहायता की व्यवस्था कर रहे हैं. देखें वीडियो.
More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












