
PUBG Mobile की भारत वापसी जल्द, सरकार ने दे दी हरी झंडी? यहां पढ़ें
AajTak
PUBG Mobile के फैन्स इस रिपोर्ट को पढ़ के काफी खुश हो सकते हैं. कुछ पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर्स के मुताबिक ये गेम भारत में जल्द वापसी करने वाला है. इसके लिए सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है.
PUBG Mobile के फैन्स इस बैटल रॉयल गेम के भारत में लौटने का काफी इंतजार कर रहे हैं. PUBG Mobile के भारत में रिलॉन्च की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है. PUBG Mobile को पिछले साल सितंबर में भारत में बैन कर दिया गया था. तब से कंपनी इसको भारत में लॉन्च करने के लिए कई प्रयास कर रही हैं. कंपनी ने चीनी साझेदार Tencent को भी गेम के डेपलपर्स से हटा दिया है. गेम के डेटा को लोकली स्टोर करने के लिए PUBG Mobile और Microsoft Azure के साथ पार्टनरशिप भी हुई है. अब कंपनी गेम के डेटा स्टोर पर ध्यान दे रही है. भारत सरकार ने गेम के डेटा को कहीं और स्टोर करने और उसके वजह से सिक्योरिटी पर उठ रहे सवाल की वजह से इसे भारत में बैन किया था. पिछले साल नवंबर में कंपनी ने स्पेशली भारत के लिए नए PUBG Mobile India वर्जन की घोषणा की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की भारत सरकार से इस विषय पर बातचीत नहीं हो पा रही है. लेकिन अब लगता है इस गेम को लेकर जल्द कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












