PSL 2021: राशिद खान का कमाल जारी, चार ओवर में 20 रन देकर झटके पांच विकेट
ABP News
PSL 2021: पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 6 के दूसरे हाफ में राशिद खान जबरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. राशिद ने चार ओवर में पांच विकेट लिए. लगातार दूसरे मैच में टीम को जीत दिलाने के लिए राशिद खान मैन ऑफ द मैच चुने गए.
पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 6 के दूसरे हाफ में राशिद खान का शानदार प्रदर्शन जारी है. राशिद खान पेशावर जाल्मी के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. राशिद खान की गेंदबाजी की बदौलत लाहौर कलंदर्स ने पेशावर जाल्मी को 10 रन से मात दी. राशिद खान को लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स को बेहद खरार शुरुआत मिली. कलंदर्स का स्कोर एक समय चार विकेट पर 25 रन था. लेकिन बेन डंक ने टिम डेविड के साथ मिलकर लाहौर की पारी को संभाल लिया. बेन डंक (48) और टिम डेविड ने 81 रन की साझेदारी लाहौर को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया.More Related News













