
Prince Harry संग अनहोनी, मंडरा रहा है ये खतरा, नए 'नास्त्रेदमस' की डराने वाली भविष्यवाणियां
AajTak
आज के नए नास्त्रेदमस कहे जाने वाले Craig Hamilton-Parker ने साल 2024 को लेकर एक बार फिर से डराने वाली कई भविष्यवाणियां की हैं. उन्होंने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन को लेकर भी कई बातें कही हैं.
नए नोस्त्रेदमस कहे जाने वाले एक साइकिक Craig Hamilton-Parker ने हाल में साल 2024 को लेकर बेहद अहम भविष्यवाणियां की हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'कॉफी विद क्रैग' पर नया एपिसोड अपलोड किया है. इसमें उन्होंने जो कहा वह हिला देने वाला है. उन्होंने ऐसे दावे किए हैं जो बड़े स्तर पर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं.
'पब्लिक में भिड़ेंगे प्रिंस हैरी और मेघन'
उन्होंने कहा कि ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस और उनकी पत्नी मेघन मार्केल के बीच साल 2024 में पब्लिक में बहस हो सकती है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा है कि- अगले साल हैरी पर जानलेवा हमला भी हो सकता है. हालांकि इस हमले में उन्हें चोट नहीं आएगी. क्रैग ने कहा कि उन्हें अपनी भविष्यवाणी में दिख रहा है कि भीड़ के बीच मेघन से बहस में हैरी का चेहरा गुस्से से लाल है. साथ ही अखबारों में उनका ये गुस्सैल चेहरा छपा है.
'प्रिंस हैरी पर होगा जानलेवा हमला'
क्रैग ने कहा कि मुझे हमले में पानी से सराबोर हैरी दिख रहे हैं लेकिन उन्हें चोट नहीं आई है. क्रैग ने मेघन के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उनकी संभावित नई किताब के रिलीज में अड़चनें आ सकती हैं. उन्होंने कहा, "मैं देख रहा हूं कि मेघन ने एक नई किताब लिखी है या वह एक नई किताब की योजना बना रही हैं. मुझे लग रहा है कि इसे या तो रोक दिया जाएगा या इसमें देरी की जाएगी. इसको लेकर कुछ तो बवाल होने वाला है.
'आएंगे कई बड़े भूकंप'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












