
Pre-Diabetes: प्री-डायबिटीज के लक्षण दिखते ही हो जाएं चौकन्ने, बचाव के ये 4 तरीके आजमाएं
AajTak
Pre-Diabetes : डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो पूरी जिंदगी साथ रहती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें डायबिटीज है. ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज की समस्या होने से पहले ही उसे कंट्रोल कर लिया जाए. प्री- डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जिसमें रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक होता है लेकिन डायबिटीज की सीमा तक नहीं पहुंचता. ऐसे में आप इसे समय रहते कंट्रोल कर सकते हैं.
Pre Diabetes : प्री-डायबिटीज स्टेज किसी इंसान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल को बदलने की जरूरत होती है. जब रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक होता है, लेकिन डायबिटीज की सीमा तक नहीं पहुंचता, तो इसे "प्री-डायबिटीज" कहा जाता है. लाइफस्टाइल और आदतों में बदलाव ना करके बहुत से लोग टाइप-2 डायबिटीज की ओर आसानी से बढ़ जाते हैं, फिर इस बीमारी से छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है. प्री-डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में जरूरी नहीं कि प्री-डायबिटीज हमेशा टाइप-2 डायबिटीज का कारण बनें. आप लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे समय पर कंट्रोल कर सकते हैं. इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपने वजन को मेंटेन करके रखें, जिसके लिए आपको फिजिकल एक्सरसाइज और डाइट में बदलाव करने की जरूरत होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











