
Prayagraj Maha Kumbh 2025 LIVE: प्रयागराज के तट पर आस्था का 'संगम', महाकुंभ में सुबह से अब तक 60 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान
AajTak
Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का आगाज हो गया है. आज पवित्र स्नान का पहला दिन है और लाखों लोगों ने स्नान करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान करने वाले हैं.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य शुभारंभ हो गया है. आज से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है. पहले दिन से ही तीर्थ राज प्रयाग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई है. वैसे तो कुंभ में सभी दिन भक्तों की भारी भीड़ लगने की संभावना है, लेकिन शाही स्नान वाले दिन ये भीड़ कई गुना ज्यादा तक बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 के 25 बड़े फैक्ट्स... जानिए कितने घाट, कितने अखाड़े, कितने श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम?
महाकुंभ से जुड़े हर UPDATES के लिए आगे पढ़ें...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












