
Prayagraj: आरोपी की जगह स्टूडेंट को पकड़ कर ले गई पुलिस, बेरहमी से पीटा
AajTak
UP News: प्रयागराज में दो दरोगाओं ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की है. पीड़ित छात्रा का नाम सर्वेश यादव है. वह इलाहाबाद यूर्निवर्सिटी में पढ़ता है.
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस की बर्बरता छात्रों पर देखने को मिली है. आरोप है कि दो दरोगाओं ने छात्र सर्वेश यादव की जमकर पिटाई की. पीड़ित छात्र इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का छात्र है. इस घटना के विरोध में यूनिवर्सिटी के छात्रों ने देर रात पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया. उन्होंने आरोपी दारोगाओं को सस्पेंड किए जाने की मांग की.
वहीं, एसएसपी ने जांच करा कर दोनों दरोगा हर्षवीर सिंह और सोहराब आलम को निलंबित कर दिया है. यह पूरा मामला कर्नलगंज इलाके का है.
पीड़ित छात्र की पीठ पर पिटाई के निशान साफ देखे जा सकते हैं. उसका नाम सर्वेश यादव है. उसके मुताबिक वह लाइब्रेरी से निकल रहा था. तभी दोनों दरोगा एक सिपाही के साथ आए. उन्होंने बिना कुछ पूछे उसकी कॉलर पकड़ कर उसे चौकी ले गए. जहां उन्होंने उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटना शुरू कर दिया और गालियां भी देते रहे. साथ ही सर्वेश यादव ने दोनों दारोगाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
सर्वेश यादव के साथ पिटाई होने की जनकारी जब अन्य छात्रों को हुई तो चौकी पहुंचे. इस दौरान जब उन्होंने सर्वेश यादव की हालत देखी तो वह उनका गुस्सा फूट पड़ा. उन छात्रों जमकर हंगाम किया और कर्नलगंज थाने का घेराव किया. छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी दारोगाओं को निलंबित किए जाने की मांग की.
वहीं, छात्रों की नाराजगी देखते हुए एसएसपी ने इस मामले की जांच कराई और जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों दरोगा को सस्पेंड कर दिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिसकर्मी किसी वांछित की तलाश में थे लेकिन दूसरे लड़के ने उन्हें गलत जानकारी दे दीऔर ये पीड़ित छात्र को पकड़ कर लेकर चले गए.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





