
PoK से भी निपटी इमरान की पार्टी, PM अब्दुल क्यूम नियाजी ने दिया इस्तीफा
AajTak
इमरान खान के बाद अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री अब्दुल क्यूम नियाजी ने इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, नियाजी ने ये इस्तीफा पाकिस्तान तहरीर ए इंसाफ पार्टी में अपने खिलाफ हुई बगावत के बाद दिया.
इमरान खान के बाद अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री अब्दुल क्यूम नियाजी ने पद से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, नियाजी ने ये इस्तीफा पाकिस्तान तहरीर ए इंसाफ पार्टी में अपने खिलाफ हुई बगावत के बाद दिया.
नियाजी ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान किया. दरअसल, नियाजी की पार्टी पीटीआई के 25 विधायकों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. पीओके के राष्ट्रपति सुल्तान मोहम्मद चौधरी को लिखे पत्र में अब्दुल क्यूम नियाजी ने लिखा, आर्टिकल 16 (1) के तहत मैं पीएम पद से इस्तीफा देता हूं. वहीं, राष्ट्रपति के सचिन आसिफ हुसैन शाह ने नियाजी के इस्तीफे की पुष्टि की है. अब्दुल क्यूम नियाजी पिछले साल सत्ता में आए थे. जब पीटीआई ने 53 सीटों वाले पीओके में 32 सीटों हासिल की थीं. भारत ने पीओके में चुनाव कराने का विरोध किया था. भारत ने इसे खारिज करते हए कहा था कि यह अवैध कब्जे को छिपाने की कोशिश थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











