
PoK से पुलवामा में आतंक फैला रहा मुबाशिर की संपत्ति जब्त, त्राल में दहशतगर्दों के नेटवर्क पर सीधा प्रहार
AajTak
पुलवामा में पुलिस ने पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर से आतंक फैलाने वाले मुबाशिर अहमद की संपत्ति जब्त कर कड़ा संदेश दिया है. त्राल के सैयदाबाद पस्तूना इलाके में स्थित इस ज़मीन और मकान का इस्तेमाल वह आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए करता था.
Terror handler property seized in Pulwama: जम्मू-कश्मीर में आतंक को पनाह या बढ़ावा देने वालों के ख़िलाफ़ सुरक्षाबलों और पुलिस की कार्रवाई जारी है. शनिवार को पुलवामा जिले में पुलिस ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से आतंक फैलाने वाले एक नेता मुबाशिर अहमद की ज़मीन और मकान जब्त कर लिया है.
यह संपत्ति त्राल इलाके के सैयदाबाद पस्तूना इलाके में है, जहां से मुबाशिर आतंक फैलाने का काम करता था. पुलिस की जांच में यह जगह सामने आई.
मुबाशिर अहमद ने हथियार लेकर स्थानीय आतंकी समूहों को सक्रिय किया था और इलाके में जंगलबंदी और आतंक फैलाने का काम किया. पुलिसबल की इस कार्रवाई का मकसद आतंकवाद को खत्म करना, उनके पैसे और संसाधन बंद करना है ताकि पाकिस्तान से आकर दंगा कराने वाले आतंकियों को रोका जा सक.
पहले भी अलग-अलग इलाकों में आतंकियों से जुड़ी संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं. पुलिस इन संपत्तियों को अपने कब्जे में लेकर आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है, जिससे आतंकवादी अपने पैसों और जमीन-जायदाद का इस्तेमाल न कर पाएं.
यह भी पढ़ें: मसूद का इशारा, मौलाना इमरान का मैसेज और डॉक्टरों का नेटवर्क... दिल्ली ब्लास्ट के पुलवामा नेटवर्क में कौन-कौन?
इस मामले में पुलिस ने पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके यह कदम उठाया है ताकि आतंकवादियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई हो और क्षेत्र की सुरक्षा और मजबूती बनी रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











