
POCO F6 5G में मिलेंगे दमदार फीचर्स, जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर होगी सेल
AajTak
POCO F6 5G Price in India: पोको जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स को टीज किया है. ये स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च होगा. फोन का रियर पैनल भी कंपनी ने टीज किया है. स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं POCO F6 5G की खास बातें.
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही कई नए डिवाइस लॉन्च होने वाले हैं. इस लिस्ट में POCO भी अपने नए मिड रेंज डिवाइस को लॉन्च कर सकता है. ब्रांड ने POCO F6 की लॉन्चिंग को कन्फर्म कर दिया है. ये ब्रांड की F-सीरीज का नया डिवाइस है, जो 23 मई को लॉन्च हो रहा है.
ब्रांड ने इस हैंडसेट के कुछ फीचर्स को भी रिवील किया है. ये फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 3 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है. अब तक आई डिटेल्स से लग रहा है कि POCO F6 5G रेडमी फोन से डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स शेयर करेगा.
POCO का ये फोन 23 मई को लॉन्च होगा. कंपनी इस हैंडसेट को शाम 4.30 पर लॉन्च करेगी. ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके कई टीजर जारी किए हैं. पोको ने इसका रियर पैनल टीज कर दिया है, जिसमें इसके कैमरा यूनिट को साफ देखा जा सकता है. फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा. दोनों ही कैमरे अलग-अलग प्लेस किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 10 हजार से कम में मिल रहे कई 5G फोन्स, Poco ने किया डिस्काउंट का ऐलान
इसके साथ ही रिंग जैसा LED फ्लैश दिया गया है. रियर पैनल से कन्फर्म किया है कि इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. इसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) का सपोर्ट दिया जाएगा. इस डिवाइस की माइक्रोसाइट Flipkart पर भी लाइव हो गई है. यानी ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
POCO F6 5G का रियर पैनल काफी हद तक Redmi Turbo 3 जैसा ही है. इस फोन को कंपनी ने चीन में चार कॉन्फिग्रेशन- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज में लॉन्च हुआ था. इसका बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1999 युआन (लगभग 23 हजार रुपये) है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









