
PMO अधिकारी बनकर J&K के अफसरों से मिला ठग, महीनों तक किया LOC का दौरा, ऐसे हुआ गिरफ्तार
AajTak
किरण भाई पटेल के रूप में पहचाने जाने वाले कथित ठग ने खुद को पीएमओ में एडीश्नल डायरेक्टर के पद पर बताया था. किरण पटेल पिछले साल अक्टूबर से कश्मीर घाटी का दौरा कर रहा था. गिरफ्तार होने से पहले वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब उरी में कमान पोस्ट से होते हुए श्रीनगर के लाल चौक तक पहुंचा था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का एक शीर्ष अधिकारी बताकर केंद्र शासित प्रदेश में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें कीं. कमाल की बात ये हैं कि किसी को भनक भी नहीं लगी कि वह एक ठग है.
अधिकारी बनकरा LOC के करीब दौरा कर रहा था
किरण भाई पटेल के रूप में पहचाने जाने वाले कथित ठग ने खुद को पीएमओ में एडीश्नल डायरेक्टर के पद पर बताया था. सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि किरण पटेल पिछले साल अक्टूबर से कश्मीर घाटी का दौरा कर रहा था. गिरफ्तार होने से पहले वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब उरी में कमान पोस्ट से होते हुए श्रीनगर के लाल चौक तक पहुंचा था.
फुल सेक्योरिटी के साथ लक्जरी होटल में रहा
श्रीनगर के निशात पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, किरण पटेल इस पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में गतिविधियों में शामिल था.'' पकड़ा जाने से पहले तक उसने सरकारी आतिथ्य का आनंद लिया. साथ ही उसे एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और एक लक्जरी होटल में कमरा भी दिया गया था. किरण पटेल पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
'कॉनमैन को समय पर क्यों नहीं पकड़ा गया'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












