
PM Svanidhi Yojana: रेहड़ी-पटरी वालों के लिए ये स्कीम, बिना गारंटी मिलता है लोन
AajTak
कोरोना महामारी के दौरान हजारों लोग बेरोजगार हो गए. खासकर छोटे व्यवसायियों (Small Businessman) का कारोबार (Business) चौपट हो गया. जिससे वो अपना गुजारा नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार (Central Government) पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) नाम से एक स्कीम लेकर आई. इसके तहत रोजगार शुरू करने के लिए बिना गारंटी के 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. सरकार ने इस स्कीम को खास तौर पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू किया, जिन्हें कोरोना महामारी की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ा था.
बिना गारंटी के मिलता है लोन
मान लीजिए कि किसी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहली बार 10 हजार रुपये का लोन लिया और उसने समय पर चुका दिया. ऐसे में वो दूसरी बार इस स्कीम के तहत 20 हजार रुपये का लोन ले सकता है. ऐसे ही तीसरी बार में वो 50 हजार रुपये के लोन के लिए योग्य हो जाएगा.
खास बात ये है कि इस स्कीम के तहत लोन लेने के लिए कोई गारंटी देने की जरूरत नहीं पड़ती है. आवदेन मंजूर होने के बाद लोन की रकम तीन बार में आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.
कैसे करें आवेदन
पीएम स्वनिधि योजना के तहत ली गई लोन की राशि को एक साल की अवधि में चुकाया जा सकता है. हर महीने किश्तों में लोन की राशि को चुका सकते हैं. पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी भी सरकारी बैंक में आवेदन किया जा सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











