
PM Modi security breach: 'जस्टिस इंदु मल्होत्रा को जांच नहीं करने देंगे', वकीलों को आए कॉल
AajTak
आज तीसरे दिन भी सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को फिर से रिकॉर्डेड कॉल आए हैं. कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस यानी SFJ की ओर से ये कॉल आए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर सोमवार को तीसरे दिन भी सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को फिर से रिकॉर्डेड कॉल आए हैं. कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक संगठन- सिख फॉर जस्टिस यानी SFJ की ओर से ये कॉल आए हैं. वकीलों को मिले प्री रिकॉर्डेड कॉल में कहा गया है कि 26 जनवरी को पीएम मोदी को ब्लॉक कर देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











