
PM Modi Performed Yoga: पीएम मोदी ने श्रीनगर में किए ये योगासन, जानें क्या हैं उनके फायदे
AajTak
International Day of Yoga 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीनगर में लोगों के साथ योग किया. उन्होंने कौन-कौन से योग किए और उन योगासनों के क्या फायदे हैं, इस बारे में जानेंगे.
International Yoga Day 2024: आज पूरी दुनिया 21 जून यानी इंटरनेशनल योग दिवस के रूप में मना रही है. पीएम मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था. आज जहां योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में योग कर रहे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीनगर में हैं और उन्होंने भी वहां सामूहिक योग किया. पीएम मोदी ने अलग-अलग तरह के योगासन किए. तो आइए जानते हैं पीएम मोदी ने जो योगासन किए, उन्हें करने के क्या फायदे होते हैं.
वज्रासन (Vajrasana)
पीएम मोदी काफी देर वज्रासन स्थिति में बैठे रहे. वज्र का अर्थ होता है कठोर यानी कि इस योगासन को करने से शरीर मजबूत बनता है. वज्रासन करने से वेरिकोज वेन्स, ज्वाइंट पेन और गठिया जैसे रोगों से दूर रखने में मदद मिलती है. इसे करने से पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से संबंधित रोग भी दूर होने लगते हैं.
तितली आसन (Titli asana)
तितली आसन करते समय आपकी मुद्रा ऐसी हो जाती है जैसी तितली की पंख हिलाते समय होती है. इस योग को बैठकर किया जाता है और इसमें पीठ को बिल्कुल सीधी रखनी होती है. इससे पैरों को मजबूती मिलती है. अंदर की जांघों में ताकत आती है, मसल्स में खिंचाव आता है, आंतों को फायदा पहुंचाता है और ब्लैडर के लिए अच्छा होता है.
सेतुबंधासन (SetuBandhasana)

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












