
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
ABP News
Food Served To PM Modi In Israel: प्रधानमंत्री मोदी 9 साल बाद दूसरी बार इजरायल पहुंच चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री विदेशों में क्या खाते हैं और उनका मेन्यू कैसे तैयार किया जाता है.
What Does PM Modi Eat On Foreign Trips: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को 9 साल के बाद अपने 2 दिन के आधिकारिक इजरायल दौरे पर पहुंच चुके हैं. बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने किया. प्रधानमंत्री के इस दौरे से दोनों देशों को काफी उम्मीदें हैं. चलिए आपको इससे इतर बताते हैं कि विदेशी दौरे पर प्रधानमंत्री क्या खाते हैं? काफी लोगों के मन में यह सवाल रहता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाकाहारी हैं और उनकी विदेश यात्राओं के दौरान भी अलग-अलग देशों में उनके लिए विशेष रूप से शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की जाती रही है, यहां तक कि उन देशों में भी जहां वेज खाना आसानी से उपलब्ध नहीं होता. उनकी खानपान की आदतें सादगी और अनुशासन पर आधारित मानी जाती हैं. विदेश दौरों के दौरान उनके भोजन में ताजगी, स्वच्छता और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान दिया जाता है. आमतौर पर उनके लिए हल्का, सात्विक और पारंपरिक भारतीय स्वाद वाला खाना तैयार किया जाता है.
विदेशों में उनका खाना
प्रधानमंत्री जिस भी देश के दौरे पर जाते हैं, वहां के मेजबान उनकी भोजन संबंधी पसंद का खास ख्याल रखते हैं. रूस, पाकिस्तान, अमेरिका, यूएई, चीन, फ्रांस और जर्मनी की पिछली सभी प्रधानमंत्री की यात्राओं के दौरान भी भोजन के मेन्यू में शाकाहारी विकल्पों को प्रमुखता दी गई. कई बार स्थानीय सामग्री का इस्तेमाल करते हुए भारतीय शैली के व्यंजन तैयार किए जाते हैं, ताकि स्वाद भी बना रहे और उनकी आहार परंपरा भी कायम रहे. उनके भोजन में आमतौर पर ताजी सब्जियां, दालें, हल्के मसाले और पारंपरिक भारतीय व्यंजन शामिल किए जाते हैं.













