
PM Modi in QUAD Summit: क्वाड है चीन की दादागिरी का तोड़! देखें जापान दौरे पर क्या है मोदी का प्लान
AajTak
छोटे देशों को कर्ज में फंसाकर बर्बाद करने और विस्तारवादी नीति से सीमा विवाद खड़े करने में माहिर चीन की चिंता दुनिया की 4 बड़ी ताकतों के मिलने से बढ़ना तय है. क्वाड की स्थापना से लेकर उसके आगे बढ़ने तक का हर कदम चीन को अखरता रहा है. लेकिन चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ना तो भारत कोई कोर कसर छोड़ेगा, ना ही अमेरिका और जापान. क्वाड देशों को आपस में मिलना चीन को कभी नही भाया है. देखा जाए तो चीन को कहीं न कहीं इन क्वाड देशों से डर लगा ही रहता है. दुनिया में अगर कोई चीन जैसी ताकत को मुंह तोड़ जबाव दे सकता है तो वो हैं ये चार देश. तो क्या क्वाड देशों की बैठक चीन की दादागिरी तोड़ पाएगी. देखें इस वीडियो में.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











