
PM Modi in Japan: क्वाड से क्यों तिलमिलाता है चीन? सीधे टोक्यो से देखें खबरदार
AajTak
दिल्ली से 5836 किलोमीटर दूर जापान के टोक्यो में आज भारत का आत्मसम्मान दिन भर दमकता रहा. उगते सूर्य के देश जापान में भारत की प्रतिष्ठा भी सूर्य सी चमक रही थी और पूरी दुनिया की नजर प्रधानमंत्री मोदी पर थी. कल क्वाड देशों की महत्वपूर्ण मीटिंग है और उससे पहले जापान की धरती पर पीएम मोदी का राष्ट्रवादी क्वाड शो शुरू हो चुका है. 40 घंटों के इस जापान दौरे में 23 बैठकें हैं और इन 23 बैठकों के जरिए पीएम मोदी एक बड़ा कूटनीतिक चक्रव्यूह रचने वाले हैं. टोक्यो से श्वेता सिंह के साथ देखें खबरदार.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











