
PM Modi Birthday: काशी में जश्न जारी, दिव्यांगों ने अस्सी घाट पर मनाया जन्मदिन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके जन्मदिन का जश्न रूकने का नाम नहीं ले रहा है. काशी में पीएम मोदी के जन्मोत्सव का जश्न पूरे 15 दिन यानी 2 अक्टूबर तक लगातार चलेगा. काशी के अस्सी घाट पर रविवार को दिव्यांगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इसके अलावा बीजेपी नेताओं ने भी कई आयोजन किए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके जन्मदिन का जश्न रूकने का नाम नहीं ले रहा है. गंगा किनारे घाटों से लेकर शहर के कई इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर खास आयोजन किया जा रहा है. काशी के अस्सी घाट पर रविवार को दिव्यांगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया.
ब्रह्मराष्ट्र एकम व गंगा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में काशी के अस्सी घाट पर सैकड़ों दिव्यांग जनों के साथ मिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर ब्रह्मराष्ट्र एकम के संस्थापक सचिन मिश्रा 'सनातनी' ने लोगों में मिठाई बांटा और दिव्यांगों को भोज कराया. इस मौके पर काशी के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे.
ब्रह्मराष्ट्र एकम के संस्थापक सचिन मिश्रा 'सनातनी' ने कहा कि हमारे देश के लिए उनके द्वारा किये गए कार्य सराहनीय है , ईश्वर उन्हें आरोग्य रखें स्वस्थ रखें. इस खास मौके पर सत्यप्रकाश, अभय व गंगा सेवा समिति से बलराम मिश्र, श्रवण, यश, अभिषेक, डॉ सुधीर मिश्र, अरविंद सिंह, सुजीत अधिकारी, प्रिया मिश्रा, संतोष कश्यप मौजूद रहे.
इसके काशी में ही प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए भोजूबीर स्थित हनुमान मंदिर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 72 घण्टे के अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया. इसके अलावा गंगा तट पर दुग्धाभिषेक का आयोजन किया गया और पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई.
इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 72 किलो का केट काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया. फिर गरीबों में केक बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. काशी में पीएम मोदी के जन्मोत्सव का जश्न पूरे 15 दिन यानी 2 अक्टूबर तक लगातार चलेगा.
(रिपोर्ट- बृजेश)

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










