
PM Modi attire on Independence Day 2025: इस बार भगवा पगड़ी-भगवा जैकेट... देखें 12 साल में स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के अलग-अलग लुक
AajTak
आज के दिन सबकी निगाहें पीएम मोदी के संबोधन पर तो होती ही हैं लेकिन उनके पहनावे पर भी होती हैं. मोदी अपने कपड़ों या तरह-तरह की पगड़ी से भी एक अलग संदेश देते हैं. आइये देखते हैं, 12 साल में अब तक स्वतंत्रता दिवस पर उनका कैसा लुक रहा है.
देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार तिरंगा फहरा रहा रहे हैं. ये प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा स्वतंत्रता दिवस समारोह है. 2014 से अब तक वे 11 बार तिरंगा फहरा चुके हैं. इस बार उन्होंने 12वीं बार ध्वजारोहण किया.
आज के दिन सबकी निगाहें पीएम मोदी के संबोधन पर तो होती ही हैं लेकिन उनके पहनावे पर भी होती हैं. मोदी अपने कपड़ों या तरह-तरह की पगड़ी से भी एक अलग संदेश देते हैं. आइये देखते हैं, 12 साल में अब तक स्वतंत्रता दिवस पर उनका कैसा लुक रहा है.
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने भगवा रंग की पगड़ी और जैकेट पहनी. इससे पहले भी कई मौकों पर वह भगवा पगड़ी पहन चुके हैं लेकिन यह पहली बार है, जब पीएम की जैकेट और पगड़ी दोनों का रंग भगवा है.
साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद कुर्ता और मैचिंग के पायजामा के साथ नीली जैकेट पहनी थी और नारंगी व हरे रंग का साफा पहना था.
2023 में पीएम मोदी ने राजस्थान के खास बांधीनी डिजाइन की पगड़ी पहनी थी. जो लाल, पीले, हरे समेत कई रंगों की थी. पीएम मोदी ने शर्ट कॉलर और कफ वाला सफेद कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और काले रंग की वी नैक जैकेट (Waistcoat) के साथ रंग-बिरंगी पगड़ी को पहनी थी.
2022 में पीएम मोदी ने तिरंगे रंग का साफा बांधा था. इसमें तीनों राष्ट्र ध्वज के रंग सजे दिखाई दे रहे थे. पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और नीले रंग की जैकेट पहनी थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






