
PM Modi से मिले पंजाब के CM Channi, रखीं ये तीन अहम मांगें
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी ये पहली मुलाकात थी जो कि बहुत अच्छी रही. इस मीटिंग की कोई एजेंडा नहीं था, ये औपचारिकता थी. मीटिंग के दौरान तीन अहम मांगें प्रधानमंत्री के समक्ष रखीं गईं. जिसमें एक तो करंट मुद्दा था कि पंजाब में प्रोक्योरमेंट का सीजन शुरू हो रहा है जो कि पहले 1 अक्टूबर से शुरु होता था, अब केंद्र सरकार ने उसको 10 अक्टूबर से कर दिया है. चन्नी ने कहा कि दूसरा एग्रीकल्चर हमारी मेन सोर्स ऑफ लिविंग तो यह 3 लॉ का झगड़ा खत्म किया जाए. उन्होंने मेरी बात बड़े ध्यान से सुनिए और मुझे कहा है कि वह भी इसका कोई हल ढूंढना चाहते हैं और इस दिशा में चल रहे हैं. किसानों से मैंने उनको डायलॉग शुरू करने की बात भी की है. तीसरी बात कि पाकिस्तान और इंडिया कोरिडोर जो कोविड की बजह से बंद है उसे तुरंत खोल दिया जाए ताकि श्रद्धालु आ सकें. देखें ये वीडियो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











