
PM Kisan Samman Nidhi 8th Installment: आवेदन के बाद भी नहीं मिली 8वीं किस्त? इन नंबरों पर करें संपर्क
AajTak
PM Kisan Samman Nidhi Scheme 8th Installment: अगर आपकी पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त अटक गई है और आवेदन के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों की मदद से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi 8th installment: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए हाल ही में 8वीं किस्त जारी की है. पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार हर वर्ष छोटे किसानों को सालाना 6000 हजार रुपये मदद के रूप में देती है. सरकार के द्वारा किसानों को इस योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में 6 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 8वीं किस्त जारी कर दी है. इसके बाद भी ऐसे कई किसान हैं जिन्हें इस योजना के तहत मिलने वाली 8वीं किस्त की रकम प्राप्त नहीं हुई है. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आपकी 8वीं किस्त का पैसा भी अटक गया है तो आप घर बैठे आसानी से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. सरकार ने योजना से जुड़ी जानकारी और किस्त की रकम के बारे में जानकारी देने के लिए कई सारे हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिनकी मदद से पीएम किसान निधि के लाभार्थी किसान अपनी किस्त और खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











