
PM मोदी G20 समिट के लिए ब्राजील पहुंचे, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग भी मौजूद
AajTak
पीएम मोदी ने ब्राजील पहुंचने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि वह जी20 समिट में कई वैश्विक नेताओं से मिलने को लेकर आश्वस्त हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं. 19वीं G20 समिट का आयोजन 18 और 19 नवंबर को रियो डी जनेरियो में होने जा रहा है. यह पीएम मोदी की तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा का दूसरा पड़ाव है.
पीएम मोदी ने ब्राजील पहुंचने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि वह जी20 समिट में कई वैश्विक नेताओं से मिलने को लेकर आश्वस्त हैं.
पीएम मोदी के ब्राजील पहुंचने पर वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वैदिक मंत्रोच्चार और भारतीय शास्त्रीय संगीत के बीच उनका स्वागत हुआ.
पीएम मोदी के नाइजीरिया दौरे
पीएम मोदी का यह ब्राजील दौरा कई मायनों में अहम है क्योंकि पिछले साल भारत ने जी20 समिट की मेजबानी की थी. पीएम मोदी के ब्राजील पहुंचने पर विदेश मंत्रालय ने पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी20 समिट के लिए रियो डी जनेरियो पहुंच गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले नाइजीरिया के दौरे पर पहुंचे थे. उन्होंने यहां नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय से बातचीत की. पीएम मोदी 17 साल के अंतराल के बाद पश्चिम अफ्रीकी देश की पहली यात्रा पर रविवार को सुबह नाइजीरिया की राजधानी पहुंचे थे. अपनी यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा था कि प्रोडक्टिव यात्रा के लिए नाइजीरिया को धन्यवाद. यह भारत-नाइजीरिया की दोस्ती को मजबूती और उत्साह प्रदान करेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











