
PM मोदी बोले- तेल और गैस के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर 5 साल में खर्च करेंगे 7.5 लाख करोड़
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने पांच सालों में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे के निर्माण में 7.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है. देश के 470 जिलों को कवर करके शहर के गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार पर जोर दिया गया है.
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कई बड़ी परियोजनाओं और योजनाओं की शुरुआत हो चुकी है. रामनाथपुरम-थुथुकुडी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच सालों में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे के निर्माण में 7.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ऊर्जा की बढ़ती मांग की पूर्ति के लिए काम कर रहा है. भारत ऊर्जा आयात पर निर्भरता को भी कम कर रहा है. हम अपने आयात स्रोतों में विविधता ला रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुधवार को राज्य में रामनाथपुरम-थुथुकुडी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित की.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











