
PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL 4G स्वदेशी नेटवर्क, 97,500 मोबाइल टावर का उद्घाटन
AajTak
BSNL की स्वदेशी 4G सर्विस लॉन्च हो गई है. पीएम मोदी ने ओडिशा से इस सर्विस को लॉन्च किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 97,500 मोबाइल टावर्स का भी उद्घाटन किया है. BSNL 4G सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और इसे फ्यूचर में अपग्रेड भी किया जा सकता है. इस सर्विस से बड़ी संख्या में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
BSNL 4G सर्विस लॉन्च हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के स्वदेशी 4G नेटवर्क को लॉन्च किया है. ओडिया के झारसुगुड़ा से पीएम मोदी ने इन नेटवर्क को लॉन्च किया है. इसे भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.
बीएसएनएल के 4G नेटवर्क को कंपनी के 25 साल पूरे होने पर लॉन्च किया गया है. इसका उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी को पहुंचाना है. जहां प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स लंबे समय से 4G सर्विस ऑफर कर रहे थे और अब 5G में अपग्रेड कर रहे हैं. वहीं BSNL 4G का आधिकारिक लॉन्च अब हुआ है. बीएसएनएल इस रेस में लेट शामिल हुआ है.
BSNL 4G के लॉन्च पर अधिकारियों ने इसे डिजिटल इंडिया के लिए एक माइलस्टोन बताया है. उन्होंने बताया कि इस सर्विस से 20 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़ेंगे. कंपनी का कहना है कि स्वदेशी 4G नेटवर्क का रोलआउट प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन के मुताबिक है. ये कंपनी के 5G अपग्रेड का रास्ता बनाएगा.
यह भी पढ़ें: Jio के बाद अब BSNL ने दिया झटका, बंद किया सस्ता रिचार्ज प्लान
BSNL 4G लॉन्च के साथ ही PM मोदी ने 97,500 मोबाइल टावर का भी उद्घाटन किया है, जिसमें 92,600 4G पर काम करेंगे. इन टावर को बनाने में लगभग 37 हजार करोड़ का खर्च आया है. ये टावर पूरी तरह से भारतीय टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा भारत की विकास की कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
उन्होंने कहा, 'ओडिशा को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है. ओडिशा ने कई दशकों तक मुश्किलें झेली हैं, लेकिन यह दशक ओडिशा को समृद्धि की ओर ले जाएगा. केंद्र सरकार ने हाल ही में ओडिशा के लिए दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी है और यहां एक सेमीकंडक्टर पार्क भी बनेगा.'

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









