PM मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दी ईद की बधाई, जानें क्या कहा
AajTak
पिछले साल नवंबर में जब से मुइज्जू ने सत्ता संभाली है, तब से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में तनातनी बनी हुई है. सत्ता में आते ही मुइज्जू ने मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की वापसी का दबाव बनाना शुरू कर दिया था. उन्होंने अपने चुनावी कैंपेन में भारतीय सैनिकों की वापसी को मुद्दा बनाते हुए 'इंडिया आउट' का नारा दिया था. मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को ईद की बधाई दी है. पीएम मोदी ने मालदीव की सरकार और उनके लोगों को ईद की बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच अतीत से चले आ रहे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर भी जोर दिया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'आज हम ईद-उल-फितर का जश्न मना रहे हैं. ये त्योहार हमें दुनियाभर में संवेदना, भाईचारे और एकजुटता के मूल्यों की याद दिलाता है, जो कि शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए जरूरी है.'
भारतीय उच्चायोग ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, उनकी सरकार और मालदीव के लोगों को ईद की बधाई दी.
भारत-मालदीव के संबंधों में जारी है तनातनी
पिछले साल नवंबर में जब से मुइज्जू ने सत्ता संभाली है, तब से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में तनातनी बनी हुई है. सत्ता में आते ही मुइज्जू ने मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की वापसी का दबाव बनाना शुरू कर दिया था. उन्होंने अपने चुनावी कैंपेन में भारतीय सैनिकों की वापसी को मुद्दा बनाते हुए 'इंडिया आउट' का नारा दिया था. मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है.
मालदीव में तीन एविएशन प्लेटफॉर्म में 88 भारतीय सैनिक तैनात थे. मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद 26 भारतीय सैनिकों का पहला दस्ता भारत लौट चुका है. उनकी जगह 26 भारतीय नागरिकों को वहां भेजा गया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.