
PM मोदी ने बर्थडे पर स्केच देखा तो ये दिया रिएक्शन, पढ़िए चीता मित्र कुलदीप की जुबानी
AajTak
कुलदीप ने बताया कि वे श्योपुर जिले के सीलोरिया गांव के रहने वाले हैं और 12वीं में पढ़ते हैं. कुलदीप रोजाना पास के सेसईपुरा गांव में कोचिंग करने जाते हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कोचिंग सेंटर पर वन विभाग की टीम आई थी. यहां स्टूडेंट्स का चीता मित्र के लिए इंटरव्यू लिया गया. सामान्य ज्ञान की जानकारी भी ली गई.
देश में 70 साल बाद एक बार फिर चीतों की वापसी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर शनिवार को 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा. यहां प्रधानमंत्री ने चीता मित्रों से मुलाकात भी की और उनसे वन्य जीवों के बारे में जानकारी ली. मोदी को जन्मदिन पर एक चीता मित्र ने खास गिफ्ट भी दिया. एक अन्य चीता मित्र ने कविता सुनाकर मोदी का जीत लिया. पीएम को अपने बीच पाकर चीता मित्र भी गदगद देखे गए. आजतक ने चीता मित्र कुलदीप से बात की और उनसे चयन से लेकर मुलाकात तक की पूरी कहानी जानी....
कुलदीप ने बताया कि वे श्योपुर जिले के सीलोरिया गांव के रहने वाले हैं और 12वीं क्लास में पढ़ते हैं. कुलदीप रोजाना पास के सेसईपुरा गांव में कोचिंग पढ़ने जाते हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कोचिंग सेंटर पर वन विभाग की टीम आई थी. यहां स्टूडेंट्स का चीता मित्र के लिए इंटरव्यू लिया गया. इसके साथ ही सामान्य ज्ञान की जानकारी ली गई. स्टूडेंट्स का नॉलेज परखने के बाद विभाग ने पीएम के कार्यक्रम के लिए उनका चयन किया.
पीएम को जन्मदिन पर भेंट किया स्केच
कुलदीप बताते हैं कि उन्हें पता था कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, इसलिए उन्होंने मुलाकात से पहले खास तैयारी भी की थी और पीएम का एक स्केच बनाया था. इसमें ऊपर चीता और नीचे पीएम की तस्वीर थी. स्केच पर Happy Birthday लिखा था. शनिवार को जब पीएम से मिलना हुआ तो उन्हें अपने हाथ से तैयार किया गया स्केच भेंट किया और जन्मदिन की बधाई दी.
पीएम बोले- तुम्हें मालूम था मेरा जन्मदिन?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









