
PM मोदी को शी जिनपिंग ने दी अपनी पसंदीदा कार, पुतिन लेकर आए अपनी 'Aurus'
AajTak
SCO समिट के दौरान पीएम मोदी तिआनजिन में चीन की प्रतिष्ठित
तिआनजिन में हो रहे एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत चीन की सरकार ने खास अंदाज़ में किया है. दो दिन की इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी को चीन की प्रतिष्ठित "Made in China" Hongqi कार मुहैया कराई गई है. यह वही कार है जिसे राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने आधिकारिक दौरों पर इस्तेमाल करते हैं.
Hongqi L5 (होंगची एल5) कार को "रेड फ्लैग" के नाम से भी जाना जाता है और इसका इस्तेमाल शी जिनपिंग ने 2019 में महाबलीपुरम में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान भी किया था. यह कार चीन की प्रतिकात्मक कार मानी जाती है. पीएम मोदी अपनी चीन यात्रा के दौरान इसी Hongqi कार का इस्तेमाल कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'हाथी और ड्रैगन की दोस्ती निर्णायक...' PM मोदी के साथ मीटिंग में जिनपिंग का ट्रंप को सीधा मैसेज
इस कार को सरकारी कंपनी फ़र्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स (FAW) बनाती है. इस कंपनी ने 1958 में अपनी पहली कार लॉन्च की थी और जिसे कम्युनिस्ट पार्टी के टॉप लीडर्स के लिए बनाया गया था.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन लेकर आए हैं अपनी "Aurus" कार
इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी समिट के लिए तिआनजिन पहुंचे हैं. वह अपनी प्रेजिडेंशियल कार "Aurus" लेकर आए हैं और इसी से सफर कर रहे हैं. यह कार रूस की ऑटोमोबाइल कंपनी Aurus Motors द्वारा बनाई जाती है और रेट्रो-स्टाइल लग्जरी फीचर्स से लैस है. इस दौरान उनकी कार को चीनी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट दिया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











