
PM मोदी के खिलाफ TMC ने की आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, सरकारी संसाधनों के उपयोग का लगाया आरोप
AajTak
टीएमसी ने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भाजपा और उसके उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकारी खजाने का इस्तेमाल पार्टी के चुनावी अभियानों के लिए नहीं करने, और वाट्सऐप पर भेजा गया पत्र वापस लेने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएं.
तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत की. टीएमसी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो वाराणसी से भाजपा के उम्मीदवार हैं, ने चुनाव प्रचार के लिए केंद्र सरकार के धन का उपयोग करके आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च को पीएम का एक वाट्सऐप मैसेज मतदाताओं तक पहुंचा, जिसमें उनकी सरकार के कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया था. टीएमसी नेता ने दावा किया कि पीएम मोदी ने कथित तौर पर 15 मार्च को मतदाताओं को एक पत्र के रूप में संदेश लिखा है.
उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे अपने शिकायती पत्र में कहा है, 'प्रधानमंत्री के कार्यालय का उपयोग करके, भाजपा ने भारत सरकार द्वारा भेजे गए एक संदेश की आड़ में उपरोक्त पत्र जारी किया है. यह सरकारी खजाने का दुरुपयोग है. अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में इस तरह का व्यापक प्रचार-प्रसार भाजपा और पीएम मोदी के पक्ष में मतदाताओं को एकजुट करने के प्रयास के अलावा और कुछ नहीं है. यह भारत के चुनाव आयोग के आदेश का उल्लंघन है'.
उन्होंने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भाजपा और उसके उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकारी खजाने का इस्तेमाल पार्टी के चुनावी अभियानों के लिए नहीं करने, और वाट्सऐप पर भेजा गया पत्र वापस लेने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएं. ओ'ब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री के पत्र को मतदाताओं तक भेजने में जो भी लागत आई हो, उसे भाजपा और पीएम मोदी के 'चुनावी व्यय' में शामिल किया जाना चाहिए.
तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने भी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में एक चुनावी जनसभा में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया, जो आचार संहिता का उल्लंघन है. आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे अपने शिकायती पत्र में साकेत गोखले ने पीएम मोदी की चिलकलुरिपेट यात्रा का जिक्र किया है, जहां उन्होंने टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के साथ एनडीए की एक रैली को संबोधित किया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






