
PM मोदी कल नागपुर-शिर्डी महामार्ग का उद्घाटन करेंगे, महाराष्ट्र को मिलेगी 75 हजार करोड़ की सौगात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं. वे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. ये एक्सप्रेसवे नागपुर से शिर्डी तक बनाया गया है. पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया है. उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर महाराष्ट्र के लिए एक विशेष दिन है. 75000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर मेट्रो, एम्स और नागपुर-शिरडी के बीच शानदार महामार्ग शामिल है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












