
PM मोदी और भाजपा नूपुर शर्मा का बचाव कर रही है, असदुद्दीन ओवैसी का आरोप
AajTak
भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से किए गए टिप्पणी के बाद ओवैसी का बड़ा बयान आया है. एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नूपुर शर्मा का बचाव कर रही है.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी नूपुर शर्मा का बचाव कर रही है. ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नूपुर शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि सस्पेशंन काफी नहीं हैं. हम प्रधानमंत्री से अपील कर रहे हैं कि आप सिर्फ नूपुर शर्मा के प्रधानमंत्री नहीं हैं, आप देश के 133 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री हैं, जिसमें 20 करोड़ के करीब मुसलमान भी हैं. आपको ये भी देखना पड़ेगा.
ओवैसी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाह रहे हैं कि आप नूपुर शर्मा को कबतक बचाएंगे? क्यों नहीं नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. नूपुर शर्मा उसकी मेंबर हैं, क्या पीएम मोदी ने बैठक में नूपुर शर्मा को शामिल होने का न्योता दिया है. आपने प्रवक्ता के पद से नूपुर शर्मा को सस्पेंड किया है, नूपुर आज भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की मेंबर हैं. हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि नूपुर शर्मा को वे अरेस्ट कराएं और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए.
कब तक भाजपा नूपुर शर्मा को बचाएगी: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि भाजपा आखिर कब तक नूपुर शर्मा को बचाएगी. एक तरफ आप नूपुर शर्मा को बचा रहे हैं और दूसरी तरह जुबैर को गिरफ्तार कर रहे हैं. नूपुर शर्मा को बचा रहे हैं और दूसरी तरफ एक महिला के घर को तोड़ देते हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कुछ भी आज कहा है, उसके बाद कानून को अपना काम करने दिया जाए.
बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के मामले में नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए देश से माफी मांगने के लिए कहा है. कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान से देश का माहौल खराब हुआ है. कोर्ट की इस टिप्पणी पर मुस्लिम उलेमाओं ने कहा कि माफी तो मांगें ही साथ में कानूनी सजा भी जरूरी है.
पैगंबर मोहम्मद पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



