
PM ने कोयंबटूर ब्लास्ट के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, तो DMK ने गुजरात दंगे का उठाया मुद्दा
AajTak
डीएमके ने कोयंबटूर बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई, तूतीकोरिन अग्निकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई, ओखी तूफान में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई या मणिपुर दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोयंबटूर में रोड शो किया था. उन्होंने इस दौरान 1998 में कोयंबटूर बम ब्लास्ट में मारे गए 58 लोगों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. इसे लेकर अब डीएमके ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
डीएमके नेताओं ने कोयंबटूर में 1998 में हुए सीरियल बम धमाकों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने पर सवाल खड़े किए हैं. डीएमके नेता मनो थंगराज (Mano Thangaraj) ने कहा है कि कोयंबटूर की तरह गुजरात दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी, तूतीकोरिन अग्निकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई, ओखी तूफान में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई या मणिपुर दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई?
उन्होंने कहा कि बीजेपी के 10 सालों के शासन में उनके पास कहने को कुछ नहीं है, उन्होंने इस दौरान सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया और आठ हजार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड की धोखाधड़ी की. मोदी ने धार्मिक नफरत को उकसाने के लिए इसे चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है. लेकिन ये इस चुनाव में नहीं चलेगा.
डीएमके के प्रवक्ता ए सरवनन ने कहा कि 2002 गुजरात दंगे. इन दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि कौन देगा? बीजेपी ने कानून का उल्लंघन कर दोषियों को समय से पहले रिहा कर एक तरह से श्रद्धांजलि ही दी है और सुप्रीम कोर्ट को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ेगा.
बता दें कि सोमवार को कोयंबटूर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने 1998 कोयंबटूर बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि 1998 कोयंबटूर बम ब्लास्ट को भुलाया नहीं जा सकता. आज, शहर में इस आतंकी हमले में जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि दी.
1998 में यहां हुए थे धमाके

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






