
PM नरेंद्र मोदी आज डेनमार्क में, जानिए चार नॉर्डिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात क्यों है अहम
AajTak
PM Modi in Europe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के बाद डेनमार्क पहुंच रहे हैं. यहां वह 4 नॉर्डिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे. जानिए यह मुलाकात क्यों खास है.
PM Modi in Europe: यूरोप दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी जर्मनी के बाद अब डेनमार्क जा रहे हैं. यहां वह डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन शहर में होंगे. जर्मनी की तरह डेनमार्क में भी पीएम मोदी की कई कार्यक्रम होंगे. यहां पीएम मोदी India-Nordic Summit में भी शामिल होंगे जो काफी अहम माना जा रहा है.
डेनमार्क में मोदी सबसे पहले डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन से मिलेंगे. इसके अलावा डेनमार्क की रानी Queen Margrethe II के साथ मोदी डिनर भी करेंगे.
मोदी यहां भारत-डेनमार्क व्यापार मंच (India-Denmark Business Forum) में भी हिस्सा लेंगे. डेनमार्क में पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी करेंगे.
India-Nordic Summit की मेजबानी कर रहा डेनमार्क
इसके बाद मोदी 2nd India-Nordic Summit में हिस्सा लेंगे. इस बार डेनमार्क इसकी मेजबानी कर रहा है. Nordic देश वो हैं जो उत्तरी यूरोप का हिस्सा हैं. इसमें डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं. पीएम मोदी आइसलैंड की पीएम कैटरीन जैकब्सडॉटिरो, नार्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की पीएम मैग्डेलेना एंडरसन और फिनलैंड की पीएम सना मारिन से मिलेंगे.
बता दें कि पहला India-Nordic Summit साल 2018 में स्वीडन के Stockholm में हुआ था. दूसरा समिट जून 2021 में होना था लेकिन फिर इसे टाल दिया गया था. इस कार्यक्रम का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि भारत के अलावा सिर्फ अमेरिका ही ऐसा देश है जिसके साथ Nordic देश समिट स्तर पर बातचीत करते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










